फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मथुरा में पर्यटन थाना, वृंदावन में फायर स्टेशन जल्द’

Tue, 10 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन में बनेगा फायर स्टेशन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश शासन के गृह सचिव मणिशंकर मिश्रा ने सोमवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर देश में सुख शांति और विकास की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने रमणरेती मार्ग स्थित कृष्ण कुंज में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरिओम चतुर्वेदी के आवास पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शीघ्र मथुरा में पर्यटन थाना और वृंदावन में फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। सपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ मथुरा-वृंदावन को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ब्रजभूमि के विकास के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने मथुरा-वृंदावन को विकसित करने के लिए करोड़ों की योजनाएं लागू की हैं। इनका प्रभाव जल्द ही धरातल पर दिखाई देगा। इस अवसर पर विनोद चतुर्वेदी, धीरज चतुर्वेदी, कीर्ति चतुर्वेदी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, गायत्री चतुर्वेदी, ज्योति सिंह, प्रज्ञा चतुर्वेदी, मंजू शर्मा, ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें