फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तिरंगे के रंग में रंगा वृंदावन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को वृंदावन राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर कांग्रेस कमेटी के ध्वजारोहण से लेकर व्यापार मंडल की तिरंगा बाइक रैली और गीता शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम तक शहर में जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

गोविंद देव मंदिर स्थित आजाद मैदान में वृंदावन नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा (पिंटू पुजारी) ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सोहन सिंह सिसोदिया, ब्रजेश गली वाला, नूतन बिहारी पारीक, श्रीकांत सारस्वत, प्रमोद खंडेलवाल, आलोक शर्मा, रामबाबू शर्मा, चंद्रमोहन जायसवाल, महेश गौतम, दामोदर स्वामी, पीडी गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वृंदावन की ओर से अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल बॉबी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, उपसभापति मुकेश सारस्वत, व्यापार मंडल संरक्षक ठाकुर कालीचरण सिंह और अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने किया। व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है।
विज्ञापन

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संयुक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मीणा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एसडीएम शिव औतार सिंह, गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार सहित संस्थान एवं प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें