फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनगणना के लिए वृंदावन को 5 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जनगणना के लिए अब प्रगणक घर-घर दस्तक देंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 50 प्रतिशत से अधिक प्रगणक ऑनलाइन हो गए हैं, जो कि घरों में जाकर मुखिया से 33 प्रश्नों के जवाब लेकर ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इसे लेकर नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में दिनभर तैयारी चली। जनगणना का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो इसके लिए वृंदावन को पांच सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर में जल्द ही घर-घर प्रगणक दस्तक देकर जनगणना करेंगे। जनगणना के लिए पांच सेक्टर में बंटे नगर में 217 प्रगणक, 35 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इन पर नजर रखने के लिए सभी पांच सेक्टरों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जनगणना प्रभारी अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक निरीक्षण करेंगे। शनिवार को दिनभर नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में प्रगणक, सुपरवाइजर तैयारी में जुटे रहे, जिसमें 50 प्रतिशत प्रगणकों ने एप डाउनलोड कर उसे सक्रिय कर लिया है। वृंदावन जोन में लगभग 50 हजार मकान हैं, जिनमें प्रगणक जनगणना के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें