फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वोट से होता है राष्ट्र निर्माण...शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारी व शिक्षकों को शपथ दिलाई और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान की अनिवार्यता पर बल दिया गया। एसआईआर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर और बीएलओ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी निर्वाचन के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। एडीओ मनोज खंडेलवाल व प्रो. पल्लवी सिंह ने कहा कि मतदाता अपने मतदान के प्रति जागरूक हों और सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एनसीसी कैडेट्स ने कदमताल करते हुए बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। पांच नवीन युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। प्रत्येक तहसील से दो-दो सुपरवाइजर एवं पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ बीएलओ को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएमटी मनीष दयाल, मोहन सिंह सोलंकी, राकेश अग्रवाल, राजेश कुमार, श्रुति सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ये बीएलओ व सुपरवाइजर हुए सम्मानित
छाता से शांतनु भारद्वाज, दीपक गर्ग, अमित कुमार, अवधेश कुमार, रिचा सिंह, तनुज कुशवाहा एवं विनोद कुमार, मांट से कंचनवीर, विजेंद्र सिंह, तेजवीर, राहुल अग्रवाल, अनुज गौतम तथा तोताराम, गोवर्धन से मुरारी लाल, नीरज नयन, मुकेश भारद्वाज, कृपाल सिंह, मिट्ठन लाल, निधि मिश्रा तथा सुरेश चंद शर्मा, मथुरा से सुधीर सोलंकी, प्रवीण शर्मा, प्रकाश कृष्णा, रैना डंग, अशोक कुमार, रितु वशिष्ठ तथा देवकांत शर्मा, बलदेव से आकाश गौतम, भूपेंद्र शर्मा, संजय पाठक, मानवेंद्र सिंह, अजीत गुप्ता, रूबी कुमारी तथा श्याम सुंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें