फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार बंद, कल पड़ेंगे वोट

Tue, 27 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे से बंद हो गया। चुनाव प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश ने अफसरों को सख्त हिदायत दी कि वो अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार बंद कराया जाना सुनिश्चित करें। चतुर्थ चरण के मतदान और मतगणना के लिए नियुक्त चुनाव प्रेक्षक ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों से दो टूक कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


प्रकाश ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब की दुकानें बंद हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस मतदान केन्द्र पर एक से अधिक मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा वहां के पीठासीन अधिकारी को इसकी सूचना पहले से अवश्य दे दी जाय।

मतगणना के समय उम्मीदवारों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था इस तरह से की जाय कि मतपत्र उन्हें स्पष्ट दिखाई दें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आपत्तियों का तुरंत निस्तारण हो जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चतुर्थ चरण में विकास खंड राया और बलदेव में 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड राया में 109 मतदान केन्द्रों में कुल 238 बूथ हैं और बलदेव में 93 मतदान केन्द्रों में 208 बूथ हैं।

राया में 22 और बलदेव में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात कि ए गए हैं। उप जिलाधिकारी को स्वतंत्र रखा गया है ताकि आवश्यकता अनुसार उनको जिम्मेदारी दी जा सके। पुलिस बल की रवानगी विकास खंड मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों के साथ की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह, सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र प्रसाद, सचिव विकास प्राधिकरण एसबी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें