ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को मंडी समिति राया से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मौके पर पहुंचे डीएम राजेश कुमार ने मतदान कर्मियों से निडर और निष्पक्ष मतदान कराने के दिशा निर्देश दिए।
डीएम राजेश कुमार, सीडीओ मनीष कुमार, एसडीएम अंजनि कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान के लिए आईडी आदि परिचय पत्र के संबंध में भी जानकारी दी।
93 मतदान केंद्रों पर पहुंची टीमें
बलदेव ब्लाक के 60 प्रधानों के लिए 93 मतदान केंद्रों के लिए महावन के ऋषिकुल स्कूल से पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुईं। ब्लाक में 60 प्रधान पदों के लिए 453 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
141565 मतदाता नौ दिसंबर को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ब्लाक में 774 सदस्यों में से 489 का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। 93 सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
ब्लाक में 192 सदस्य पद खाली रह गए हैं, इन पर पर्चे नहीं भरे गए हैं। डीएम राजेश कुमार, सीडीओ, एसडीएम महावन ने केंद्र का निरीक्षण किया।