फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का आधार कार्ड लेकर गांव में वोट डालने पहुंचे

Sat, 05 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रधान पद के प्रत्याशियों और बूथ लेबल अधिकारियों की मिलीभगत से मतदाता सूची संशोधन के समय शहर के लोगों के गांव में वोट बना दिए गए। जब वह वोट डालने पहुंचे तो उनके पास आधार कार्ड शहर का था। ऐसे में उन्हें वोट डालने से रोकना विवाद का कारण बना। ऐसे कई मामले में हंगामा हुआ तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन


शांति भार्गव स्कूल में मांट के एक गांव का युवक रनवीर के नाम को वोटर कार्ड और शाहकुंज कालोनी का आधार कार्ड लेकर पहुंचा। पोलिंग एजेंटों ने विरोध किया तो दूसरे प्रत्याशी वोट डलवाने पर अड़ गए। बाद में पीठासीन अधिकारी ने उसे वोट डलवाने से मना कर दिया।

सबसे ज्यादा विवाद आजमपुर और हाईवे के आसपास सटी कालोनी के वोटरों को लेकर रही। औरंगाबाद खादर निवासी पवन यादव के नाम से जारी आधार कार्ड लिए युवक पर मांट के गांव का वोटर आई कार्ड मिला। युवक को डीएम और एसएसपी ने पकड़ लिया, बाद में चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन


नौहझील के एक गांव का वोटर कार्ड लिए महिला शकुंतला के पास हाईवे सिटी के पते का आधार कार्ड था। उसे पीठासीन अधिकारी ने वोट डालने से रोक दिया। इस वोट को डलवाने के लिए दर्जनों लोगों ने हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।


कई गांवों में वोट बढ़ाने में बीएलओ की मनमानी सामने आई, इसकी वजह से फर्जी मतदान के विवाद में मतदान केंद्रों पर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। ऐसे बीएलओ की सूची तैयार कराई जा रही है। कई बीएलओ की शिकायतें मिली हैं, जांच करा कर उनको निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें