फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह, मथुरा, गोवर्धन में मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज फरह, मथुरा और गोवर्धन ब्लॉक में मतदान होगा। ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां देर शाम तक अपने बूथ पर पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 174 प्रधान पद और 2338 सदस्य पद के लिए वोट डाले जाने हैं। इसके लिए 280 मतदान केंद्रों पर 703 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 28 संवेदनशील प्लस, 139 अतिसंवेदनशील और 64 संवेदनशील केंद्र हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को 49 सेक्टर, 9 जोन और तीन सुपर जोन में बांटा है।

ब्लॉक स्तर पर आंकड़ों पर नजर डालें तो फरह में 73 मतदान केंद्र और 157 बूथ हैं। यहां 24 अतिसंवेदनशील और 24 संवेदनशील केंद्र हैं। 75 ग्राम पंचायत और 1021 वार्ड के लिए दावेदारी है। मथुरा ब्लॉक में 123 केंद्र और 329 बूथ हैं। इनमें से 72 अतिसंवेदनशील, 12 अतिसंवेदनशील प्लस और 24 संवेदनशील केंद्र हैं। मथुरा ब्लॉक को 15 सेक्टर में बांटा है। गोवर्धन ब्लॉक में 55 प्रधान और 703 वार्ड हैं। इसे 15 सेक्टरों में बांटा है। 84 मतदान केंद्र और 217 बूथ पर यहां वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


फरह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कराने के निर्देश दिए। फरह ब्लॉक में करीब 1.11 लाख मतदाता हैं। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी।

नोट के बदले वोट पर 11 हिरासत में
गांव परखम में मतदान से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नोट और उपहार देने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया। बताया गया है कि गुरुवार रात परखम समेत कई गांवों में मतदाताओं को उम्मीदवारों ने मिठाई और रुपये तो बांटे ही, चांदी के हार भी दिए। दौलतपुर में ऐसी ही खबर पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन




आंकड़े
- प्रधान पद 174
- सदस्य पद 2338
- मतदान केंद्र 280, बूथ 703
- संवेदनशील प्लस 28
- अतिसंवेदनशील 139
- संवेदनशील केन्द्र 64
- 49 सेक्टर, 9 जोन और 3 सुपर जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें