फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगला में मारपीट, फायरिंग, दहशत से मतदान कर्मी की मौत

Tue, 01 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में थाना नौहझील के गांव रामनगला में प्रधान पद के दो प्रत्याशी और समर्थक एक विकलांग वोटर के साथ एजेंट के जाने को लेकर भिड़ गए। बूथ के अंदर ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और बूथ के बाहर निकलते ही हवाई फायरिंग शुरू हो गई। मारपीट और फायरिंग से दहशत के बीच सदमे से मतदान कर्मी तृतीय की मौत हो गई।
विज्ञापन


नौहझील ब्लाक के गांव रामनगला में 1,483 वोट हैं। इसके लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। गांव में प्रधान पद के लिए पप्पू और श्यामबाबू नाम के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदान केन्द्र पर मौजूद थे। बूथ संख्या 99 पर सुबह 7:30 बजे एक विकलांग वोटर पहुंचा।

एक प्रत्याशी का समर्थक उस विकलांग वोटर के साथ बूथ में अंदर घुस गया और वोट डलवाने में सहायता करने लगा। इस पर दूसरे प्रत्याशी और समर्थक ने एतराज जताया। दोनों के समर्थक भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। एक युवक देवेन्द्र और दो महिलाएं पत्थर लगने से घायल हो गईं। इसी दौरान हवाई फायरिंग भी होने लगी।
विज्ञापन


बताया गया कि मारपीट, पथराव, फायरिंग देख सदमे में आए मतदान कर्मी तृतीय महेश सैनी के सीने में तेज दर्द उठा। वह कराहते हुए कुर्सी पर बैठ गए। मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्टेट अनिरुद्ध कुमार और साथी कर्मचारियों ने उनको नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। महेश सैनी मथुरा स्थित राजकीय संग्रहालय में चपरासी के पद पर तैनात थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मांट अंजनि कुमार और एसपी क्राइम राममोहन सिंह ने आनन-फानन में रिजर्व ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को काम पर लगाया। पुलिस ने महेश सोनी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।  


रामनगला में वोटिंग के दौरान कुछ हंगामा हुआ था। इसके बाद मतदान केन्द्र के बाहर समर्थक भिड़ गए। इसी दौरान मतदान कर्मी महेश सैनी की तबियत बिगड़ गई, अस्पताल में उन्हेें मृत घोषित कर दिया गयाÐ
अजय कुमार, एसपी देहात


10 लाख मुआवजा देने के लिए भेजी रिपोर्ट
मतदान कर्मी महेश सैनी की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। मंगलवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से महेश के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने के लिए कागजात तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें