फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से मस्कट तक मांगे जा रहे वोट

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की गतिविध तेज हो रही हैं। शयन भोग सेवाधिकारी के दो पद के लिए आठ प्रत्याशी ने वोटरों को रिझाने में जुटे हैं। स्थानीय मतदाताओं के साथ देश भर के और विदेशों में रह रहे मतदाताओं से भी संपर्क जारी है। 
विज्ञापन


ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के शयनभोग सेवाधिकारी के दो पद के लिए 24 अप्रैल को मतदान होगा। प्रत्याशियों के रूप में रोहित गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, प्रह्लाद गोस्वामी, निखिल गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी और विलास गोस्वामी हैं।

मतदान की तारीख नजदीक आते देख प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने-अपने तरीके से प्रयास कर रहे हैं। सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, चंडीगढ़, बरेली आदि शहरों में रह रहे 30 से अधिक मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं सऊदी अरब के मस्कट में रह रहे सोनू बिहारी गोस्वामी और अमेरिका में बसे ब्रजेश गोस्वासी से भी प्रत्याशी संपर्क साध रहे हैं। सोनू बिहारी ने तो मंदिर कमेटी से डाक के जरिए मतपत्र भी मंगा लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें