फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो और रोडवेज बस भिड़ीं, दो की मौत

Sun, 18 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तड़के घने कोहरे में दो बस भिड़ गईं। हादसे में चालक परमहंस सहित दो की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन


हादसा थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 102 पर गांव भीम के निकट हुआ।  हादसे में लखनऊ प्लेटिनम लाइन लक्जरी रोडवेज बस चालक परमहंस (42 वर्ष) गांव बेरी, जिला समस्तीपुर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उपचार के लिए ले जाने के रास्ते में वाल्वो बस के यात्री इटावा के मिश्री टोली निवासी अनमोल वर्मा (21) की भी मौत हो गई। अनमोल नोएडा स्थित एक कालेज में बीफार्मा के छात्र थे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में दोनों बस में सवार यात्री घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने बसों के शीशे तोड़कर उनमें सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे से सहमे कई यात्री अपना सामान भी बसों में छोड़ कर गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें