फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी पर तनाव

Sat, 17 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्राओं के साथ सहपाठी छात्रोें ने छेड़छाड़ कर दी। इसके लेकर गांव में तनाव के हालात बन गए हैं। छात्राओं की शिकायत पर आए उनके परिवारीजनोें ने छात्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि दो छात्राएं पास के गांव में ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। आरोप है कि रास्ते में दो छात्र छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत छात्राओें ने परिवारीजनों से की। इस पर परिवारीजनों ने छात्राओं को मोबाइल दे दिए और छेड़खानी की सूचना देने को कहा।

शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर छात्रों ने हरकत की तो छात्राओं ने परिवारीजनों को बुला लिया। उन्होंने छात्रों की पिटाई कर दी। इसे लेकर छात्रों के परिवारीजन भी आ गए। दोनों पक्षों के आजाने से मामला तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर सुरीर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला विद्यालय प्रधानाचार्य गया। प्रधानाचार्य ने कक्षा 11 के दोनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। वहीं सुरीर कोतवाली प्रभारी सलीम खान ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें