फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में फरह में किया पथ संचलन

विज्ञापन
फरह में पथसंचलन करते स्वयंसेवक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित पं. दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को स्वयंसेवकों ने फरह में पथसंचलन किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन

दरअसल, गऊ ग्राम परखम 28 मई से सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण लेने के लिए तीन प्रांतों के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनको 28 मई से प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के नियमानुसार प्रथम वर्ग प्रशिक्षण में 45 साल से कम आयु के प्रशिक्षु शामिल रहते हैं।
इसी के तहत सोमवार को फरह में प्रशिक्षुओं ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर एक साथ कदमताल करते नजर आए। पथ संचलन परशुराम मंदिर से मुख्य बाजार से होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर समाप्त हुआ। इस संचलन में करीब 328 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसके बाद अब 18 जून को दीक्षांत समारोह होगा। इस दौरान कड़ी सुरक्ष-व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। इधर, 12 जून को इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत परखम पहुंचेंगे। उनके आगवन पर संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें