फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वयंसेवकों ने विजयदशमी पर मनाया शताब्दी वर्ष, शस्त्र पूजन किया

विज्ञापन
केशव नगर स्थित पार्क में शस्त्र पूजन करते संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी पर शताब्दी वर्ष मनाया और शस्त्र पूजन किया। ध्वजारोहण कर स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी और पथ संचलन किया। इसी तरह महानगर में विभिन्न स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों ने धूमधाम से शताब्दी वर्ष मनाया। इस दौरान शाखाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापन हुई थी। यह संगठन अपने अनुशासन एवं कार्यपद्धति की वजह से आज वट वृक्ष बन गया है। संघ ने अपने शुरुआती समय में उपहास और विरोध झेले, लेकिन अपनी साफ नियत एवं पवित्र उद्देश्य से आज समाज में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। संघ के कार्य और देशभक्ति पर आज हर नागरिक को अभिमान है। इससे पहले स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हाथ में दंड लिए कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने बापू और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
- पांच अक्तूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करेंगे। इसके साथ ही शहर के छोटे-बड़े 76 स्थानों पर एक से पांच अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और मर्यादा के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और राजनेता अपने क्षेत्र की शाखा पर होने वाले कार्यक्रमों में गणवेश पहनकर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें