फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुलम की छात्राएं वॉलीबाल में रहीं तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। समविद गुरुकुलम स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में पूर्वी जॉन अंडर 17 वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम को सेमीफाइनल में टीम को बाहर होना पड़ा। तृतीय स्थान मिलने पर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर की पूर्वी जॉन की अंडर -17 चैंपियनशिप शाहजहांपुर में हुई। इसमें मथुरा की समविद गुरुकुलम की टीम ने हिस्सा लिया। क्रीड़ा प्रशिक्षिका प्रवदीप कौर के नेतृत्व में समविद गुरूकुलम की हेमा परमानंद, मिलंगरंग हुंगले, अंजलि बुधानी, प्रज्ञासिंह, सुमति परमानंद, दीक्षा सिंह, कृति महोर, देवश्रता देववर्णी, गुंजन रोहतेला ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में यह टीम हार गई। इससे तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
इसके बाद विजयी प्रतियोगियों को शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सम्मानित किया। टीम के वापस आने पर व़िद्यालय में उनका स्वागत किया गया। साध्वी ऋतंभरा ने बच्चियों को सुभाषीश प्रदान किए। सचिव संजय गुप्ता, डायरेक्टर सुमन लता, विभोर प्रकाशम, शिक्षा निदेशक शिशुपाल सिंह, प्रधानाचार्या अनुपमा सिंहा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें