फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महासम्मेलन में अधिकारों की आवाज बुलंद की

विज्ञापन
मुख्य अतिथि सांसद रामशंकर राजभर का स्वागत करते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ का उत्तर मध्य क्षेत्रीय अधिवेशन एवं महासम्मेलन खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र के 12 मंडलों से कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमाशंकर राजभर तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य विनोद सविता रहे। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विनोद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बदलते श्रम कानून, आउटसोर्सिंग व्यवस्था और घटते नियमित रोजगार सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए चुनौती बन रहे हैं। मंडल स्तर पर संपर्क बैठकों को प्रभावी बनाने का लक्ष्य है। सांसद ने कर्मचारियों की मांगों को न्यायसंगत बताते हुए उन्हें संसद और शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में देवनारायण गुर्जर, राकेश यादव, सुरेश कुमार गुर्जर, विजय कुमार गंगापुत्र, डी. श्रीनिवास राव, सत्यप्रकाश चंद्राकर, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें