फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Forest Day 2025: कान्हा की जन्मस्थली पर बनेगा एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन, कवायद हुई तेज

Fri, 21 Mar 2025 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण की लीला स्थली सौभरि वन एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन बनेगा। वन विभाग ने इसकी कवायद तेज कर दी है। 153 हेक्टेयर में फैले इस वन में विभिन्न प्रजातियों के धार्मिक आस्था से जुड़े पौधे लगाए जा चुके हैं। करीब 15 हेक्टेयर का रकवा पौधरोपण के लिए बचा है। यह कार्य पूरा होने के बाद सौभरि वन एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन होगा।
विज्ञापन
मथुरा।  सौभरि वन वृंदावन - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन पेड़-पौधे से हरियाली से ओतप्रोत थी। श्रीकृष्ण ने गिरिराज पर्वत को उठाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया था, लेकिन वर्तमान स्थितियां अब पूरी तरह बदल गई हैं। वन विभाग द्वारा सेटेलाइट से जुटाए गए आंकड़े बताते हैं कि मथुरा जनपद में वन क्षेत्र कम हुआ है। इन स्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने ब्रजभूमि में वन क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ कृष्णकालीन पौधे लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसी के तहत विभाग ने श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में स्थित सौभरि वन का 23 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराकर पौधरोपण किया गया है। करीब 15 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण का कार्य चल रहा है। वन की लताएं और वृक्षों की हरितिमा ब्रज के प्राचीन वैभव का अहसास कराएंगी।

सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि 153 हेक्टेयर में फैले सौभरि वन में कृष्णकालीन पौधे लगाए जा रहे हैं। करीब 15 हेक्टेयर का कार्य बाकी रह गया है। पौधरोपण कार्य पूरा होने के बाद यह वन एशिया का सबसे बड़ा शहरी बन होगा। फिलहाल में ही विभाग ने 23 हेक्टेयर वन का हिस्सा कब्जामुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें