फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलते मौसम के कारण बढ़े वायरल बुखार के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तेजी से बदलते मौसम ने सेहत पर वार करना शुरू कर दिया है। जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ सामान्य रोगों के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में ही इन रोगों की प्रतिदिन की ओपीडी 180 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले दिनों जहां सामान्य रोग की ओपीडी 130 से 150 हो रही थी। वही बढ़कर अब 160 से 180 तक पहुंच गई है। इनमें वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, गले दर्द व शरीर दर्द के मरीज शामिल हैं। बीते पांच दिनों में लगभग 797 रोगी उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आए हैं। श्
इसके साथ ही निजी अस्पताल और क्लीनिक पर भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 160-180 रोगी आ रहे हैं। उपचार के साथ इन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को सुबह से ही बरसात होने के कारण अधिक मरीज नहीं आए।
विज्ञापन


बचाव के लिए क्या करें
- तेज धूप में आकर ठंडा पानी न पीएं
- रात में तापमान कम रहो रहा है, ऐसे में एसी चलाने से बचें
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या मच्छरनाशी का उपयोग करें
- बासी खाने से बचें, सीजनल फ्रूट लें, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी


जिला अस्पताल में सामान्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि इनमें से कोई भी रोगी गंभीर नहीं है कि उसे भर्ती किए जाने की आवश्यकता महसूस हो। बीते पांच दिनों में ही लगभग 800 रोगी सामान्य रोग ओपीडी में आए हैं।
विज्ञापन


डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें