बरसाना। मैं कोई साधक नहीं हूं, बल्कि ब्रजवासियों का ऋणी हूं। उनकी कृपा से ही बरसाना का वास मिला और उन्हीं की कृपा से राधारानी की अनुकंपा प्राप्त हो सकती है। यह विचार सोमवार शाम राधाष्टमी महोत्सव के अवसर पर विरक्त संत विनोद बाबा ने स्वागत समारोह में प्रकट किए।
प्रिया कुंज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संत विनोद बाबा का ब्रजवासियों ने स्वागत किया। पंडित बाबा ने कहा कि राधाष्टमी केवल पर्व नहीं, बल्कि दिव्य ऊर्जा का स्रोत है। बरसानवासी बड़ी संख्या में कुंज आश्रम पहुंचे, उन्होंने बाबा को राधाकृष्ण की छवि अर्पित कर, दुपट्टा और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। संजय गोस्वामी ने कहा कि वर्षों से राधाष्टमी पर बाबा द्वारा कराई जाने वाली सजावट अनुपम और अविस्मरणीय रही है।
भाजपा नेता रनवीर ठाकुर ने कहा कि ब्रजवासियों की इच्छा है कि राधाबिहारी इंटर कॉलेज से प्रिया कुंज आश्रम तक बनी सड़क का नाम सरकार संत विनोद बाबा के नाम पर करे। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, रनवीर ठाकुर, रूपचंद श्रोत्रिय, देवेश गोस्वामी, उमाशंकर गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, यज्ञपुरुष गोस्वामी, बिल्लू पंडा, उत्तम शर्मा, हरिओम ठाकुर, हरिओम शंकरा आदि मौजूद रहे। संवाद