फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कच्चे सड़क मार्ग के निर्माण को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 3 राजेश चौधरी - फोटो : poni news
विज्ञापन
सौंख। गांव में कच्चे मार्ग से गुजर रहे ग्रामीण आए दिन चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से पिछले दिनों एक वृद्ध की पैर फिसलने से मौत हो गई थी। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन



गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बछगांव के जैनादनी थोक में पोखर के समीप से खेतों के लिए जा रहा मार्ग वर्षों से कच्चा है। सड़क मार्ग कच्चा होने से बारिश के दिनों में आए दिन फिसल कर लोग चोटिल हो जाते हैं। चार माह पूर्व इसी कच्चे मार्ग से खेत पर जा रहे 80 वर्षीय किसान रूप सिंह पैर फिसलने से पोखर में गिर गए थे और तीन दिन बाद वृद्ध का शव पानी पर उतराता हुआ मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया है और परेशानी को भी बताया है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण राजू चौधरी, मेंबर सिंह, भोजराज सिंह, राजेश चौधरी, लोकेंद्र सिंह, शीशपाल, ऋषिपाल समेत अन्य ने प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग की।




गांव में बने कच्चे सड़क मार्ग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। मार्ग पर गुजर रहे किसान और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



- राजू चौधरी

-


बारिश के दिनों में लोग यहां से गुजरने से कतराते हैं। पूर्व में एक वृद्ध पैर फिसलने से पोखर में गिर गए और उनकी मौत हो गई थी। फिर भी मार्ग का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन



- राजेश चौधरी


-

फोटो 3 राजेश चौधरी- फोटो : poni news

फोटो 3 राजेश चौधरी- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें