फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्मार्ट मीटर के सर्वे पर ग्रामीण जता रहे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। स्मार्ट मीटर के लिए विद्युत निगम द्वारा अधिकृत कर्मचारियों द्वारा कस्बे में किए जा रहे सर्वे पर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आरोप लगाया कर्मचारी घर-घर जाकर कनेक्शन के संबंध में जानकारी मांग रहे हैं। मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को साझा करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सर्वे कर रहे कर्मचारियों का लोगों ने विरोध किया और पुलिस बुला ली। विरोध देख सर्वे कर रहे कर्मचारी भाग गए। मामले में दान बिहारी गोस्वामी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर कंपनी के लोग बिना पहचान पत्र के गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। कनेक्शन में पता, मोबाइल नंबर आदि बदलाव करने का दावा बना रहे हैं। नगर पंचायत सभासद बंशी गोस्वामी ने बताया कि इनके पास विभागीय पहचान पत्र या किसी प्रकार का सरकारी आदेश पत्र नहीं है। ऐसे में अपरिचित लोगों से ओटीपी कैसे साझा करें।

इधर, एसडीओ राहुल चौरसिया ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया शासन की योजना के तहत है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर कंपनी द्वारा इंडेक्सिंग और केवाईसी से जुड़ा कार्य है। यदि उपभोक्ता ओटीपी देना चाहता है तो दे सकता है अन्यथा इसके लिए बाध्यता नहीं है। उन्होंने जनता से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें