फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के लाल ने किया कमाल

Tue, 19 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट के गांव नगला अलिया के लाल विकास ने सेना की एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धमाल मचा दिया। उन्होंने रिले रेस, लंबी कूद में गोल्ड मेडल सहित चार पदक जीते हैं। इनमें एक रजत और एक कांस्य पदक है।
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम फरीदकोट में सेना की ओर से डीआईवी एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देश भर की 20 यूनिटों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विकास सिंह ठैनुआं ने शानदार प्रदर्शन किया। चार सौ मीटर रिले रेस और लंबी कूद में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

वहीं ऊंची कूद में रजत पदक, त्रिपल जंप में कांस्य पदक हासिल किया। विकास के प्रदर्शन ने राजपूताना राइफल्स के अधिकारियों में जोश भर दिया।

ब्रिगेडियर ने उनको मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विकास ने अपनी शानदार जीत का श्रेय अपने निजी प्रशिक्षक ठाकुर विष्णु पहलवान को दिया।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैद्य हरिओम चतुर्वेदी और युवक मंगल दल के अध्यक्ष ठाकुर पवन राजावत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सेना में बृज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी का जनपद आगमन पर गर्म-जोशी से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


ख्ेातों में दौड़कर किया अभ्यास
मथुरा। विकास ठेनुआं अपने पिता स्वर्गीय मेहताब सिंह के साथ खेतों पर काम करने जाते और वहीं पर दौड़ का कड़ा अभ्यास करते थे। कड़ी मेहनत के दम पर कई बार दौड़ और लंबी कूद में राज्य,
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर परचम लहरा चुके हैं। इन्हीं प्रदर्शन के दम पर उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व फौज में सैनिक के रूप में भर्ती हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें