मथुरा। कोसीकलां में चेकिंग करती विजिलेंस टीम।
- फोटो : mathura
मथुरा के कोसीकलां में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर बिजली चोरी करते 6 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के करोड़ों रुपये बिजली बिल के रूप में बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए विभागीय कर्मी तो प्रयास कर ही रहे हैं, चोरी रोकने के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र के नेतृत्व में अवर अभियंता अनूप गौड़, विजिलेंस के अवर अभियंता शिव कुमार आदि ने शुक्रवार की दोपहर में राठौर नगर, कमला नगर में जांच की। जांच में एलटी पोल पर अवैध कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करने के छह मामले पकड़े गए।
टीम ने मौके पर फोटोग्राफ लिए और संबंधित परिसरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, साथ ही मीटर और केबल भी जब्त कर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।