फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रहियों की गतिविधियों की बनाई वीडियो

Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सत्याग्रहियों की गतिविधियों की बनाई वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कथित सत्याग्रहियों के कब्जे से जवाहर बाग को मुक्त कराने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने वृक्षों की छंटाई के बाद नए सिरे से वीडियोग्राफी कराई। इसके लिए शुक्रवार सुबह चार ड्रोन कैमरे उड़ाए गए। अलग-अलग इलाके में वीडियोग्राफी कराई गई। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले पीएसी जवानों के साथ हुई तनातनी के बाद अब प्रशासन नेगुरुवार को पुलिस लाइन, जज कालोनी, जवाहर बाग कालोनी और जेल कालोनी के निकट के वृक्षों की छंटाई कराई थी। यह वृक्ष कथित सत्याग्रहियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में अड़ंगा बने थे।

इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ चार ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी कराई और वीडियो बनाई। अचानक वीडियो बनाए जाने से कथित सत्याग्रहियों में हड़कंप मच गया और वे बाहर निकल आए। बाहर निकलने पर सभी की संख्या का आकलन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


महिला सिपाहियों की कंपनी मांगी
तीन दिन पूर्व पीएसी के जवानों संग हुई तनातनी के बाद जवाहर बाग के कथित सत्याग्रहियाें द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को खुली चुनौती देने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन और आसपास के जिलों से पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स की महिला कंपनी मांगी हैं। इसके लिए पत्र लिखा गया है। फोर्स के आने और उसके ठहरने के इंतजाम करने को सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं। 

दंगा नियंत्रण का अभ्यास 
जवाहर बाग को खाली कराने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया। इसमें आंसू गैस के गोले दागना, एंटी राइट गन, मिर्ची बम, मिर्ची स्प्रे चलाने का अभ्यास किया गया। सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में बनाई गई नौ टोलियों ने रिहर्सल किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें