फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गाड़ी में तमंचा लहराते बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; पुलिस को नहीं कोई जानकारी

Mon, 02 Sep 2024 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गाड़ी में तमंचा लहराते युवकों ने वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। तो यह वायरल हो गया। पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
Mathura News: गाड़ी में तमंचा लहराते वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गाड़ी के अंदर कुछ लोग तमंचा लहरा रहे हैं। गाड़ी में गाना बज रहा है। साथ ही युवक तमंचा लहरा रहे हैं। इन्होंने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह तेजी से वायरल गया।

विज्ञापन


वीडियो रिफाइनरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गाड़ी के अंदर कन्नू व जतिन टाउनशिप के रहने वाले हैं। इन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें तमंचा लहराते हुए गाड़ी के अंदर नजर आ रहे हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रहे हैं। 

प्रशासन को भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए आदेशित किया हुआ है। वहीं इन आदेशों की धज्जियां मथुरा में खुलकर उड़ाई जा रही हैं। जहां गाड़ी में बैठकर तमंचा दिखाते हुए वीडियो बनाया गया। तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि मथुरा पुलिस इन पर कब तक कार्रवाई करेगी। या फिर इसी तरह तमंचे का भय दिखाकर रंगबाजी करते नजर आएंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने की अभी मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें