फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

Thu, 23 Jul 2026 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान बीच में रुकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने इसकी जांच और स्पष्टीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन स्थित श्री राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान को बीच में रुकवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मंच से कुछ पदाधिकारियों के निर्देश पर राष्ट्रगान बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर (राजू) यादव और जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रगान के दौरान मंच से राष्ट्रगान रोकने के निर्देश दिए गए थे।


उधर, घटना के बाद कुछ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जांच और संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राष्ट्रगान वास्तव में बीच में रोका गया है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन



 भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर (राजू) यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से होनी थी, लेकिन ऑपरेटर की गलती से राष्ट्रगान चल गया। इसी कारण उसे बीच में रोककर निर्धारित क्रम के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें