मथुरा। फरह के प्राथमिक विद्यालय भाहई में एक छात्रा द्वारा स्कूल में झाडू-पोछा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खलबली मची है।
वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा स्कूल में पोछा लगा रही है तो दूसरी झाडू लगा रही है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंच गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बताया कि वीडियो में कोई विद्यालय का स्टाफ नहीं दिख रहा है। किसी ने जानबूझ कर यह वीडियो बनाया है। उनके विद्यालय में 450 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालय में सभी बच्चों को एक साथ प्रार्थना कराई जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो कब का है इसकी जांच की जा रही है।