फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दर्शन करने आ रहे पांच युवकों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इटावा से मथुरा-वृंदावन घूमने आ रहे पांच दोस्तों की स्कार्पियो गाड़ी को अज्ञात वाहन की टक्कर से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के यदुवंशी नगर निवासी अजय कुमार (26) बुधवार रात को चार दोस्तों के साथ इटावा के जैनपुर चौबिया निवासी विवेक यादव, नवीन यादव, विपिन यादव और शकुंतला नगर नई मंडी निवासी अमित कुमार के साथ मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में दर्शन को आ रहे थे।
रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कर्मयोगी नगर के सामने स्कार्पियो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में पांचों दोस्त घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से वाहन चालकों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके चारों दोस्त को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 119 के समीप एक ट्रक से कार टकरा गई। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे रोहित नागर निवासी कनावली इंद्रानगर गाजियाबाद यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां बबिता एवं पत्नी संजना भी कार में सवार थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 119 के समीप आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी।

Next
AU ऐप में पढ़ें