फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अब ढकेल के साथ नजर नहीं आएंगे सब्जी और फल विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सड़कों पर स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किए जाने के लिए शुक्रवार को जुबली पार्क मल्टीलेवल पार्किंग में बने फड़ों को फल और सब्जी विक्रेताओं को आवंटित कर दिया गया। पहले दिन २६ ढकेल वालों ने मल्टीलेवल पार्किंग में फल और सब्जी के फड़ लगाए। इसका शुभारंभ महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने किया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों को जाम से मुक्त करने के लिए अव्यवस्थित स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थिति करने की प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। पिछले दिनों गोवर्धन चौराहे पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया गया। शुक्रवार को जुबली पार्क मल्टीलेवल पार्किंग में इसकी शुरूआत की गई। होलीगेट, डैंपियर नगर क्षेत्र में सड़कों पर सब्जी, फल आदि ढकेल पर बेचने वालों को यहां व्यवस्थित किया गया है।
महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि शहर को साफ सुधरा और व्यवस्थित करने की कोशिश हो रही है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि होली गेट पर अव्यवस्थित रूप से लगने वाले ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को जुबली पार्क में निर्मित फड़ों पर व्यवस्थित किया गया है। जुबली पार्क में 228 फड़ निर्मित हैं, इनमें से 26 फड़ों पर ढकेल, ठेला एवं पटरी दुकानदार को व्यवस्थित किया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में होलीगेट, भरतपुर गेट एवं आस-पास लगने वाले ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को भी इन फड़ों पर व्यवस्थित किया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी फड़ों पर पहुंचकर उनके संचालकों से बात की।
खरबूज खरीदा और डिजिटल पेमेंट करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। कहा कि सभी संचालक अपने फड़ के आसपास स्वच्छता बनाये रखे, डस्टबिन का प्रयोग करें। इस अवसर पर पार्षद राजेश सिंह पिंटू, चंदप्रकाश मनोनीत पार्षद सहित सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी आदि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें