फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फीसदी बढ़ गए वैट पंजीकरण

Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
tax evasion
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब कारोबारी तेजी से वैट पंजीकरण करा रहे हैं। इस अवधि में 527 कारोबारियों ने विभाग में आवेदन किया। इसमें से 510 कारोबारियों को टिन नंबर भी अलॉट करा दिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि करीब 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है। 
विज्ञापन


आठ नबंवर से नोटबंदी के बाद बाजार में कैश की किल्लत ने कारोबारियों को बिल के साथ कारोबार करने की ओर मोड़ दिया है। इसकी पुष्टि विभाग में आ रहे वैट पंजीकरण के आवेदनों से हो रही है। 

विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से अक्तूबर माह तक विभाग में वैट पंजीकरण के लिए कुल 1569 कारोबारियों ने आवेदन किया था। यानी रोजाना करीब सात आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


जबकि, आठ नबंवर को नोटबंदी के बाद इन आवेदनों में तेजी के साथ इजाफा दर्ज किया गया। इन 56 दिनों में 527 कारोबारी यानी प्रतिदिन नौ कारोबारी आवेदन कर रहे हैं। 

देहात में कारोबारी करा रहे पंजीकरण
अब तक विभाग देहात में पंजीकरण को लेकर खासा चिंतित रहता था। नोटबंदी के बाद इस सेक्टर में तेजी के साथ बढ़त दर्ज की गई है। खंड छह के सहायक आयुक्त संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां नोटबंदी के बाद 142 कारोबारियों ने आवेदन किया था। इसमें से अधिकांश को टिन नंबर अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें