फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वैदिक विधि से जलाधिवास कर हुए भव्य अनुष्ठान

विज्ञापन
मथुरा। दिव्य विग्रहों का विधिपूर्वक जला​धिवास करते अनिरुद्धाचार्य महाराज । - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में शनिवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में श्री नारद पांचरात्र आगम पद्धति के अनुसार दक्षिण भारत से पधारे श्री वैष्णव संतों और ब्रज के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य आकर्षण में भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण, श्रीसीता रामचंद्र जी एवं जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य महाराज के दिव्य विग्रहों का विधिपूर्वक जलाधिवास किया गया। इस दौरान वैदिक परंपरा का निर्वहन करते हुए चक्राब्ज मंडल आराधना, वासुदेव-संकर्षण-प्रद्युम्न-अनिरुद्ध चतुष्कुंडी यज्ञ, महाकुंभ स्थापना और पंचगव्य प्राशन जैसे विशिष्ट अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधियों के अनुसार सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए। बाद में अन्नक्षेत्र सेवा संपन्न हुई।आयोजन समिति के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अगले चरण में विविध धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें