फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से जिला अस्पताल में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत का कारण लोग वायरल बुखार बता रहे हैं, जबकि चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की। मृतकों की शिनाख्त न होने के कारण दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
विज्ञापन


14 सितंबर को शहर के आर्य समाज रोड से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को बुखार की स्थिति में स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि 16 सितंबर को स्टेट बैंक चौराहा जंक्शन रोड से लगभग 65 वर्षीय वृद्ध को भी बुखार में भर्ती कराया था। दोनों बीमार लोगों की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। अस्पताल के सीएमएस आरएस मौर्या ने बताया कि यह नहीं कहा जा सकता कि
इन दोनों को वायरल बुखार ही था, लेकिन दोनों बुखार से पीड़ित थे। दोनों का इलाज किया गया था। दोनों अज्ञात थे।
हर दिन आ रहे 300 से अधिक बुखार के रोगी
मथुरा। मथुरा में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के साथ-साथ जनपद के सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल से पीड़ित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ते वायरल रोगियों की संख्या के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉ. रवि माहेश्वरी और डॉ. अशोक कुमार के कमरों के बाहर रोगियों की लंबी कतारें लगी देखी गई। हर दिन 300 से अधिक वायरल के रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें