फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महावन में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन क्षेत्र में सिहोरा रोड स्थित प्रयाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर धर्मांतरण के प्रयास को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में कुछ बाहरी लोग ईसाई धर्म के प्रचार के उद्देश्य से पहुंचे थे। उन्होंने एक कमरे में लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आसपास के युवाओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख प्रचार कर रहे लोग उत्तेजित हो गए। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। वीडियो में प्रचारक कह रहा है कि वह मेरे गुरु हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग गरीबों को बहला-फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें