फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उपचार के दौरान युवक की मौत पर हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
मथुरा। मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में एक युवक की उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास में लगी है।
विज्ञापन



नगर के राधाविलास क्षेत्र निवासी गोविंद बघेल ने बताया कि उनका चचेरा भाई विक्रम उर्फ ब्रजबिहारी बघेल (32) के पैर में सूजन आने पर तीन दिन पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती किया था। इलाज के दौरान उसके हाथ में भी सूजन आने लगी। शुक्रवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके चचेरे भाई की मौत हुई है। यहां पहले सेवा भाव से उपचार होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को शांत कराने के प्रयास मेंं जुटी रही। इधर अस्पताल के स्वामी कृष्णकालीनंद महाराज ने कहा कि शाम को मरीज को उसकी दादी ने लिटाकर दाल पिला दी। इससे दाल उसकी सांस की नली में अटक गई। जानकारी होने पर तुरंत नर्स और डॉक्टर पहुंचे और मरीज को आईसीयू में ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस पर परिजन कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन पार्षद यहां हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। यदि कोई शिकायत है कि तो जांच कराएं इसका जवाब अस्पताल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा। मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें