फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पंचर लगवा रहे बस चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े टूरिस्ट बस के चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन को सूचना दी। गंभीर हालत देख परिजन जयपुर लेकर चले, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि फरह के गांव लुहारा एवं हाल थाना जमुनापार के लोहवन सैयद रोड निवासी गजेंद्र (38) टूरिस्ट बस चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह कुछ यात्रियों को घुमाने के लिए बस से निकले। सौंख रोड मंडी के पास नरसीपुरम विहार कॉलोनी के गेट पर पहुंचे थे कि बस का टायर पंचर हो गया।

उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और टायर का पंचर लगवाने लगे। तभी तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने भाई दिनेश चंद की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें