फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महावन में तैनात सिपाही की मुरादाबाद में मौत, पुलिस महकमे में शोक

Sun, 20 Mar 2022 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीटीसी ट्रेनिंग के लिए गए सिपाही की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही राधेश्याम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना महावन में तैनात सिपाही की मुरादाबाद में पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते दिन उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस में शोक लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन

 
थाना महावन में तैनात 56 वर्षीय सिपाही राधेश्याम 14 मार्च को मुरादाबाद पीटीसी सेंटर पर ट्रेनिंग करने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान सिपाही राधेश्याम ने मृत्यु हो गई।

सिपाही राधेश्याम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस महकमे में शोक लहर दौड़ गई। राधेश्याम गांव खेड़िया, जलेसर, एटा के रहने वाले हैं। 1987 के बैच में उनकी पुलिस में भर्ती हुई थी। वह 19 जुलाई 2021 से महावन थाने में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें