फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विपक्ष जानबूझकर प्रदेश सरकार को कर रहा बदनाम’

Mon, 30 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को आईटी क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह बात सोमवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्य मंत्री मनोज पांडेय ने वृंदावन में कही।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने बताया कि लखनऊ में आईटी सिटी के लिए 75 प्रतिशत कार्य हो चुका है। निवेशकों की संख्या भी बढ़ रही है।

मंत्री मनोज पांडेय बोले कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है लेकिन विपक्ष जान बूझकर सरकार को बदनाम करने में लगा है। केंद्र सरकार ने अभी तक गंगा शुद्धीकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जबकि यह कार्य दो साल में करने की बात केंद्र सरकार ने कही थी।
विज्ञापन


सपा-रालोद गठबंधन के प्रश्न पर राज्य मंत्री बोले कि यह मामला शीर्ष नेतृत्व का है। उन्होंने प्रदेश दोबारा पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनने की बात कही। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और राजू द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें