फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहसचिव ने सौंख में किया स्टेडियम का वादा

Thu, 29 Oct 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन के गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने गुरुवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के  दर्शन कर देश में सुख शांति और विकास की प्रार्थना की।
विज्ञापन


इसके बाद अपने धार्मिक गुरु मुद्गल ऋषि धाम आश्रम के संस्थापक भागवताचार्य श्रीराम मुद्गल शास्त्री के आवास पर आध्यात्मिक चर्चा की।

अपनी इस व्यक्तिगत धार्मिक यात्रा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन हुए।

इस अवसर पर गृह सचिव से पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने वृंदावन के सर्वांगीण विकास की चर्चा की।

इस अवसर पर राजपुर के पूर्व प्रधान रूपा बघेल, राजू द्विवेदी, हरिहर मुद्गल, डा. जेेपी सारस्वत, विनोद शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश के गृहसचिव मणि प्रसाद मिश्र बुधवार की शाम को गांव लोरिहापट्टी में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने समस्याओं से गृहसचिव को अवगत कराया।

गृहसचिव ने कहा कि गांव लोरिहापट्टी का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम चतुर्वेदी की मांग पर उन्होंने गांव में एक स्टेडियम बनवाने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव में शीघ्र ही बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर ओमप्रकाश चतुर्वेदी, सूबेदार सिंह, विनोद चतुर्वेदी, केशव देव, धीरज, प्रमोद चौधरी, पिल्ली पहलवान, पालेन्द्र सिंह, भोला पहलवान, यदुराज सिंह पाण्डव, रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें