फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में कम हो गए 38000 विद्यार्थी

Mon, 17 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षाओं - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार करीब 38000 परीक्षार्थी कम बैठेंगे। बोर्ड के सॉफ्टवेयर में किया गया अपडेशन नकल माफियाओं की फर्जी परीक्षार्थियों के फॉर्म भरने की मंशा को काफी हद तक रोकने में कामयाब रहा है। इससे इस बार परीक्षा केंद्र भी कम ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में वर्ष 2015-16 की परीक्षाओं में करीब सवा लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 65439 और इंटरमीडिएट में 58684 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

जबकि इस बार मात्र 86025 छात्र-छात्राओं ने ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल में 46822 और इंटरमीडिएट में 39203 विद्यार्थी हैं। इस तरह इस बार 38098 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इस बार आवेदन करते समय बोर्ड का सॉफ्टवेयर ने छात्र-छात्रा का यूपी बोर्ड बैकग्राउंड मांगा। इसके चलते फर्जी परीक्षार्थियों का आवेदन नहीं किया जा सका। बीते वर्षों में बड़ी संख्या में प्रदेश के बाहर के परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को आवेदन करते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार 150 परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर ही विचार किया जा रहा है, जबकि बीते वर्ष 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस इंद्र प्रकाश सोलंकी ने बताया कि गत वर्ष बनाए गए परीक्षा केंद्र ही इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें