फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागन के त्योहार को सज गए बाजार

Mon, 17 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहागन के त्योहार करवाचौथ के लिए बाजार सज गए हैं। 19 अक्तूबर को त्योहार की खरीदारी की रौनक छाने लगी है। महिलाओं में साड़ी खरीदने का क्रेज है तो पुरुष अपने जीवन साथी को सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। 

करवाचौथ का त्योहार नजदीक है। बाजार भी तैयार है। यहां महिलाआें की खरीददारी जोरों पर है। सजना के लिए सजने का उतावलापन साफ नजर आ रहा है। बाजार का ट्रेंड भी कुछ बदला-बदला सा है। साड़ियों की मार्केटिंग करने वाले किशोर स्वर्ण ने बताया कि इस बार महिलाएं भारी साड़ी (वर्क, बनारसी) की मांग नहीं कर रही हैं। लाइटवेट की साड़ियों का क्रेज है। इसमें शिफॉन का कपड़ा पहली पसंद बना है। इसके साथ ही रंगों में लाल, क्रीम कलर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुरुष भी इस त्योहार को यादगार बनाने में लगे है। महिलाओं की पहली पसंद आभूषण होता है। इसके चलते डायमंड ज्वेलरी के सेट, रिंग की खरीददारी की जा रही है। इसके साथ ही सरप्राइज गिफ्ट के लिए ड्रेस, शृंगार का सामान और पत्नी की पसंद के आयटमों की खरीददारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें