फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका के मूल्याकंन के संदर्भ में ‌शिक्षकों को जानकारी देते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। कोरोना वायरस के भय के साए में परीक्षकों को इसके प्रति जागरूक भी किया गया। पहले दिन करीब 7721 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। परीक्षकों की उपस्थिति भी 50 प्रतिशत से कम रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जनपद के चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। चारों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी रही। सबसे पहले परीक्षकों को मूल्यांकन के संदर्भ में बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया। इसी के साथ कोरोना वायरस को लेकर भी सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में इंटर की 1165 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। यहां 440 परीक्षक और 45 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए हैं। 1.03 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यहां होना है। इसी प्रकार चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में 827 परीक्षक, 84 उप प्रधान परीक्षक और 1.82 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का निर्धारण किया गया है। पहले दिन यहां 701 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केआर इंटर कॉलेज में 400 परीक्षक और 38 उप प्रधान परीक्षकों को 1.14 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन

इसमें से 1060 का मूल्यांकन हुआ। ब्लैक स्टॉन कॉलेज में पहले दिन सबसे अधिक 4795 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। इस तरह इन सभी केंद्रों पर पहले दिन करीब 7721 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में कोरोना वायरस को लेकर आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स द्वारा जागरूक भी किया गया। इस मौके पर डीआईओएस राजेंद्र सिंह और मुख्य आयुक्त डॉ कमल कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें