फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव, पथराव और पुलिस पर हमला के साथ बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Thu, 16 Mar 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खुलेआम हुई सामूहिक नकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपद्रव, पथराव और पुलिस पर हमले के साथ गुरुवार को जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। राया क्षेत्र में परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रण करने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। दो पुलिसकर्मी घायल हैं। पहले दिन ही सामूहिक नकल का दौर चला।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से आरंभ हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर दोनों की ही हिंदी विषय की परीक्षा थी। प्रशासन के नकल रोकने के मंसूबों पर नकल माफिया हावी रहे। जनपद में कई जगह सामूहिक नकल का दौर चला। नकल कराने वालों का दुस्साहस ये था कि राया क्षेत्र में नकल रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस बल पर हमला बोल दिया गया।

पानीगांव स्थित तिलक सिंह इंटर कालेज के बाहर भीड़ ने यहां तैनात दो सिपाहियों के साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश की गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक से घटनाक्रम की जानकारी ली। यहां और सुरक्षाबल बढ़ाए जाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
इसके अलावा जनपद के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सामूहिक नकल का दौर चलौ। भीड़ का दबाव ज्यादातर स्थानों पर देखने को मिला। खासकर अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में नकल कराने वालों की भीड़ देखी गई।


हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थी हिंदी में नकल करते पकडे़
पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में 14 विद्यार्थी नकल करते पकडे़ गए। इनमें से 12 महावन तहसील में पकडे़ गए। 

नौ को एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता ने 
रजनता इंटर कालेज, सेवती देवी इंटर कालेज और राष्ट्रीय इंटर कालेज राया में पकड़ा। जबकि केएचडी इंटर कालेज में एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह के सचल दल ने एक, राजकीय उमा विद्यालय की केंद्र व्यवस्थापक अलका तिवारी ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। छाता में तीन, स्वामी आदर्श इंटर कालेज तरौली के केंद्र व्यवस्थापक ने दो और गांधी इंटर कालेज छाता में जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष सारस्वत ने एक छात्र नकल करते पकड़ा। 

हाईस्कूल में 7416 रहे अनुपस्थित
यूपी बोर्ड की गुरुवार से शुरू हुई परीक्षा में हाईस्कूल का हिंदी का पेपर रहा। इसमें कुल परीक्षार्थी 48,021 पंजीकृत थे। 7,416 अनुपस्थित रहे। कुल 14 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। वहीं प्रथम पाली में आयोजित इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 35 पंजीकृत छात्र थे। इनमें से 31 उपस्थित और 04 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें