फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी होंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद मथुरा में कोचिंग संस्थानों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर बलदेव ब्लॉक में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच व सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

बलदेव ब्लॉक में बड़ी संख्या में अवैध व अपंजीकृत कोचिंग सेंटर व दर्जनों अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं, विद्यार्थियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। डॉ. अखिलेश यादव ने बताया, जिन कोचिंग संस्थानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध कोचिंग अधिनियम कोचिंग सेंटर रेगुलेशन के तहत कार्रवाई होगी।
किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन बेसमेंट में नहीं होगा। छात्रों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशील स्थिति अनिवार्य होगा। अग्निशमन उपकरणों की वैधता समाप्त हो गई है, नवीनीकरण या रिफिलिंग कराए, भवनों में खुले, जले, क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने कहा, निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन पाया तो संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें