फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूक लगाकर बेच रहा था केले, पुलिस ने पकड़ कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जन्मभूमि लिंक रोड पर फ्लाईओवर के पास थूक लगाकर केले बेचने वाले एक युवक को कृष्णानगर पुलिस ने हिरासत में लिया। इसकी भनक लगते ही पहुंची डॉक्टरों की टीम ने युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया है। युवक की जांच कराकर सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कृष्णानगर पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि फ्लाईओवर के पास ढकेल पर एक युवक थूक लगाकर केले बेच रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती करा दिया। युवक की जांच का सैंपल भेजा गया है। चौकी प्रभारी हरेंद्र मालिक ने बताया कि केले बेचने वाला युवक मेवाती मोहल्ला, मस्जिद के पास डीगगेट का निवासी है। फिलहाल उसकी हरकतों को देखते हुए तस्करा डलवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें