फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का तांडव: सड़क पर बिखरी थीं मां-बेटियों की लाशें, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे; चीखों से गूंजा क्षेत्र

Thu, 17 Oct 2024 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शेरगढ़ रोड पर मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जान बचाने के लिए लोग कूदने लगे। इसी समय पिकअप के नीचे आ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचाए गए घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागे। इसी समय गाड़ी के नीचे आ गए। दो बालिकाओं सहित पांच की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र आने वाले हेट विद्या हीचापुर गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के शेरगढ़ रोड स्थित नगरिया सात विसा गांव के पास हुआ। यहां तड़के पहर बिहार के मजदूर ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए हरियाणा के पलवल जिले के होडल जा रहे थे। बिहार से अलीगढ़ तक ट्रेन से आए थे। अलीगढ़ से मैक्स पिकअप में सवार होकर होडल जा रहे थे। 

सात विसा नगरिया गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर होने के बाद बिजली का तार टूटकर गिर गया। जान बचाने के लिए पिकअप सवार लोग कूदकर भागने लगे। इसी समय चालक ने गाड़ी पीछे हटाई। करीब आठ-नौ लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। 

हादसे में गौरी देवी (35) पत्नी सुकेंदर माझी, उसकी दो वर्ष की पुत्री कोमल, कुंती देवी (28) पत्नी प्रेम माझी, उसकी दो वर्षीय पुत्री प्रियंका और मोना पत्नी सूरजभान की मौके पर मौत हो गई है। इसके अलावा काजल (17) पुत्री रामबली,  जीरा (19) पुत्री रामबली, माना (21) पुत्री सरजू,  गगन कुमार (3)  पुत्र जीतन घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां इनकी हालत नाजुक देखते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें