फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अनियंत्रित कार का कहर...रफ्तार इतनी कि उड़ गए लोगों के होश, दो बाइकों को उड़ाया; सात युवक घायल

Tue, 04 Mar 2025 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कार की रफ्तार ने लोगों के होश उड़ा दिए। जो सामने आया कार उसे ही उड़ाती चली गई। हादसे में सात युवक घायल हो गए। वहीं चालक कार को छोड़कर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
कोसीकमां में पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई अनियंत्रित कार। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में शेरगढ़ रोड पर तेज गति से आती अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे सात युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार नशे में बताए जा रहे हैं, जिससे यह हादसा हुआ। चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पौने 7 बजे गोपाल बाग निवासी सूखा कार चालक सुनील के साथ शेरगढ़ से कोसीकलां की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार गांव नगरिया दसविसा के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक बाइक में टक्कर मार दी और भागने लगे। इससे चार युवक घायल हो गए। इतना ही नहीं कार सवारों ने ग्रामीणों की पकड़ से बचने के लिए आदर्श कॉलोनी के सामने फिर दूसरी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार कल्लू, मोहित एवं ओमप्रकाश निवासीगण फालैन घायल हो गए। कार जब नही रुकी तो एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार नशे में थे, जिससे यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर शाहपुर मार्ग पर रजबहा में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को निकाल लिया। हसनपुर चौक, होडल निवासी देवेंद्र सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं। सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह बाइक से होडल लौट रहे थे, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बुखरारी रजबहा में गिर गई। रजबहा में बाइक गिरते देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सतर्कता दिखाते हुए देवेंद्र को बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें