फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोवर्धन में बोरवेल में उतरे चाचा-भतीजे की मौत, भेड़ के बच्चे को निकाल रहे थे

Fri, 23 Sep 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)

सार

मुड़सेरस निवासी सरमन और उनका भतीजा धर्म सिंह जंगल में भेड़ चराने गए थे। लौटते समय रास्ते में बोरवेल में एक भेड़ का बच्चा गिर गया। बच्चे को निकालने के लिए धर्म सिंह बोरवेल में उतर गया। जब वह वापस नहीं निकला तो सरमन भी उतरा। उसमें दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बोरबेल में दम घुटने से चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोरवेल में गिरे भेड़ के बच्चे को बचाने कुआं में उतरे चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मृतकों के शव कुआं से बाहर निकलवाकर मोर्चरी भेज दिए हैं। घटना से गांव में शोक का मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुड़सेरस निवासी सरमन (52) और उनका भतीजा धर्म सिंह (22) जंगल में भेड़ चराने गए थे। बरसात आने पर चाचा-भतीजा भेड़ों को लेकर शाम के समय घर आ रहे थे। रास्ते में बोरवेल में एक भेड़ का बच्चा गिर गया। बच्चे को निकालने के लिए धर्म सिंह बोरवेल में उतर गया। जब वह वापस नहीं निकला तो सरमन भी उतरा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी
ग्रामीणों को दी।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नितिन कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर दो
घंटे की मशक्कत कर बाद धर्म सिंह व सरमन को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक डॉ. सचिन शर्मा व डॉ. वीएस सिसौदिया ने मेडिकल परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक सरमन के भाई झानो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दोनों भेड़ चराने गए थे। बारिश आने पर लौटते समय भेड़ का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालते के दौरान घटना दोनों की मौत हो गई। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि भेड़ चराकर लौटते समय चाचा- भतीजे की बोरवेल में दम घुटने से मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें