फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : भेड़ के बच्चे को निकालने बोरवेल में उतरे चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बोरवेल में गिरे भेड़ के बच्चे को बचाने कुआं में उतरे चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मृतकों के शव कुआं से बाहर निकलवाकर मोर्चरी भेज दिए। घटना से गांव में शोक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुड़सेरस निवासी सरमन (52) और उनका भतीजा धर्म सिंह (२२) जंगल में भेड़ चराने गए थे। बारिश आने पर चाचा-भतीजा भेड़ों को लेकर शाम के समय घर आ रहे थे। रास्ते में बोरवेल में एक भेड़ का बच्चा गिर गया। बच्चे को निकालने के लिए धर्म सिंह बोरवेल में उतर गया। जब वह वापस नहीं निकला तो सरमन भी उतरा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। थानाध्यक्ष नितिन कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर दो घंटे की मशक्कत कर बाद धर्म सिंह व सरमन को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक डॉ. सचिन शर्मा व डॉ. वीएस सिसौदिया ने मेडिकल परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक सरमन के भाई झानो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दोनों भेड़ चराने गए थे। बारिश आने पर लौटते समय भेड़ का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालते के दौरान हुई घटना में दोनों की मौत हो गई। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि भेड़ चराकर लौटते समय चाचा-भतीजे की बोरवेल में दम घुटने से मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें