फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बेखौफ बदमाशों ने चलाईं गोलियां

विज्ञापन
मथुरा। माैके पर पहुंची पुलिस कैबिनेट मंत्री के भतीजे से जानकारी करती हुई। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जिले में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि बुधवार रात को कोसीकलां स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर गोलियां चला दीं। कुछ देर बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। उस समय नरदेव भी जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद थे। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर थे। इसी दौरान रात को करीब 10 बजे बाइक सवार उनके घर के बाहर रुक गए। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। तीन से चार राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद नरदेव चौधरी के मोबाइल फोन पर कॉल करके उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगे।
फोनकर्ता बोला कि अगर तुम जिलाध्यक्ष के हिमायती बने तो पहले तुम्हें रास्ते से हटाऊंगा। फोन कटने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोसीकलां पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने फोनकर्ता का नंबर ट्रेस किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दोनों नेताओं ने फोनकर्ता और घर के बाहर गोली चलाने वाले को एक चर्चित अपराधी बताया है। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि फोनकर्ता बीते दिनों जमानत पर जेल से छूटा है। उसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने जिलाध्यक्ष के घर पर डेरा जमा लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल जिलाध्यक्ष के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें