वृंदावन। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा के यूजीसी कानून सवर्ण विरोधी है। यह राष्ट्र की एकता पर कुठाराघात है। जहां एक तरफ सरकार जात पात और छुआछूत की राजनीति का विरोध कर रही है वहीं हिंदुओं को बांटने का कार्य कर रही है। इस काले कानून को तत्काल निरस्त किया जाए।
यह विचार उन्होंने मारुति नगर स्थित एक स्कूल में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक में व्यक्त किए। दंडी स्वामी रामदेवानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूजीसी कानून के विरोध में 1 फरवरी को सभा का आयोजन का निर्णय लिया गया। संत ऋतेश्वर महाराज, संत गिरीशानंद, महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज के सानिध्य में संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री एवं राज नारायण द्विवेदी ने कहा कि यूजीसी कानून हटाया नहीं गया तो सवर्ण सड़कों पर आ जाएंगे। महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण, नीरज गौड़, संस्थापक चंद्र लाल शर्मा, राममूर्ति तिवारी, आरसी द्विवेदी, नरेंद्र शर्मा, बृजेश शर्मा, उद्धव शर्मा, श्याम गौतम आदि मौजूद रहे।